
सागर। सागर जिले के बण्डा थाना अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार बोलेरो वाहन सहित 17 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फरियादी रामबिहारी पिता नारायण सिंह निवासी वार्ड 10, बण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका वाहन मोटरसाइकिल एमपी 15 NA 3677 सेंट जोसिफ स्कूल बण्डा के गेट के बाहर से चोरी हो गया। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश की और रवि अहिरवार, रमेश अहिरवार और देवेन्द्र यादव को हिरासत में लिए गए। रवि अहिरवार के पास सेसफेद बुलेरो कार, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP15NA3677) और वीवो मोबाइल फोन।
रमेश अहिरवार के पास से हीरो एचएफ डीलक्स और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें।देवेन्द्र यादव के पास से होंडा ड्रीम योगा और हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सागर जिले के कई थानों और अन्य जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी कर बेचते थे।
