एक्टिंग में नहीं मिला सफलता का स्वाद, फिर भी करोड़ों की कमाई कर रहे तुषार कपूर

तुषार कपूर ने 2001 में मुझे कुछ कहना है से डेब्यू करने के बाद कई फिल्मों में काम किया, मगर बड़ा मुकाम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट और ब्रांड शूट्स पर ध्यान दिया।

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स आए, लेकिन सभी अपने पिता की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। इन्हीं नामों में शामिल हैं सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर, जिनका फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो, लेकिन उनकी कमाई और नेटवर्थ किसी सफल अभिनेता से कम नहीं है। 20 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मनाने जा रहे तुषार कपूर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और आज भी शानदार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

तुषार कपूर का बचपन पूरी तरह फिल्मी माहौल के बीच बीता। एक्टिंग उनके खून में थी और पिता जितेंद्र को देखकर उन्होंने तय किया था कि उन्हें भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी है। सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2001 में तुषार ने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से शानदार डेब्यू किया।

Next Post

चांदी की बोतल देख चमकी तान्या मित्तल की आंखें, मालती चाहर हुईं इमोशनल

Thu Nov 20 , 2025
बिग बॉस 19 का फैमिली वीक भावनाओं और ड्रामे से भर गया है। तान्या मित्तल के भाई की एंट्री सबसे खास रही, जिन्होंने उनके लिए चांदी की बोतल लाई, जिसे देखकर तान्या बेहद खुश हो गईं। बिग बॉस 19 में फैमिली वीक अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन […]

You May Like