आष्टा। तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई. गत दिनों थाना परिसर में डीजे संचालकों एवं मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आमजन की सुविधा, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रात्रि समय एवं अस्पताल, न्यायालय, स्कूल, थाना जैसे शासकीय परिसरों के आसपास डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा. इसके बावजूद भोपाल रोड स्थित लक्ष्मी इवेंट ड्रैगन डीजे द्वारा देर रात लगभग 11 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. जागरूक नागरिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल डीजे बंद कराया. इसके बाद डीजे संचालक सुरेश कुशवाहा, निवासी ग्राम मांगरौला, शुजालपुर, जिला शाजापुर भारत पूर्वीया, निवासी ग्राम अमलार, तहसील तलेन, जिला राजगढ़ के खिलाफ मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर डीजे जप्त किया गया.
तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, डीजे जब्त
