
भोपाल: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले ने देश भर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस हमले में 27 निर्दोष नागरिकों और जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इस कायराना हरकत के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हुए.
चारबत्ती चौराहे पर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां आतंकवाद मुर्दाबाद और सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया है। भोपाल कलेक्टर को भी इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।
