नर्मदा में नरियल को पकड़ रहा नाविक डूबा, मौत

जबलपुर: तिलवारा घाट बड़े पुल के नीचे नर्मदा नदी में अर्पित किए गए नरियल को पकड़ते समय एक नाविक को अचानक चक्कर आ गया जिसके चलते वह नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मुन्नालाल बर्मन 60 वर्ष निवासी तरी मोहल्ला ग्राम रमनगरा ने बताया कि वह खेती किसानी करता है.

उसके तीन लडक़े हैं सबसे छोटा बेटा विनोद बर्मन 40 वर्ष तिलवारा घाट में नाव चलाता है एवं नर्मदा नदी में नारियल पकड़ता है। शनिवार शाम लगभग 4 बजे बेटा बिनोद नर्मदा नदी में बड़े पुल के पास नाव से नारियल पकड़ रहा था उसी दौरान विनोद को चक्कर आ जाने के कारण नर्मदा नदी में गिरकर डूब गया जिसका शव रविवार को पुल के पास पानी में मिला।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

लोहे की रॉड बिजली लाइन से टकराई, श्रमिक की मौत

Mon Oct 13 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बिछिया में पुलिया निर्माण कार्य के दौरान रविवार को हादसा हो गया। पुलिया बनाते समय लोहे की रॉड लगा रहा श्रमिक उस वक्त करंट की चपेट में आ गया जब लोहे की रॉड बिजली खम्बे से लगी विद्युत लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में […]

You May Like