फेथ कॉन्क्लेव 2026 में शामिल होंगे सीएम डॉ यादव, पर्यटन आधारित विकास पर होगा मंथन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नई दिल्ली में आयोजित फेथ कॉन्क्लेव 2026 में शामिल होंगे। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव की थीम अतुल्य भारत: अमूल्य अर्थशास्त्र (Incredible India: Invaluable Economics) रखी गई है।

कार्यक्रम में देश के नीति-निर्माताओं, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के शीर्ष उद्योग प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। कॉन्क्लेव का उद्देश्य पर्यटन को आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय प्रगति का प्रमुख माध्यम बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र में निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास और भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होगी।

Next Post

भोमा के युवक से कथित मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu Jul 16 , 2026
सिवनी:जिले के ढूंढा थाना क्षेत्र के भोमा गांव के एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले के सभी […]

You May Like

Play sound