आबकारी विभाग द्वारा जिले भर में दबिश

छिंदवाड़ा. जिले की संयुक्त आबकारी टीम के द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा वृत के गांव रंगीनखापा, मेंढकी व जम्होड़ी लकड़ाई गांवों में दबिश कार्यवाही की गयी। जिसमें ग्राम रंगीनखापा में 1 आरोपी राजकुमारी गजभिए पति जगनलाल गजभिए से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर जमानत पर रिहा कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिये पेशी दी । ग्राम रंगीनखापा में 1500 किलोग्राम लाहन, ग्राम मेंढकी में 500 कि.ग्रा. महुआ लाहन, ग्राम जम्होड़ी लकड़ाई में 1200 किलोग्राम महुआ लाहन, कुल 3200 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर शराब बनाने के अयोग्य किया गया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। जप्त मदिरा एवं लाहन की कुल कीमत 321500 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत प्रभारी कैलाशचंद चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उप निरीक्षक आकाश मेश्राम, जीत सिंह धुर्वे, सुश्री वैशाली भगत, अनिकेत पटेल, सुश्री पूर्णिमा वरकड़े, हर्ष सोनी के साथ समस्त जिले के आबकारी आरक्षकों का योगदान रहा।

Next Post

भाजपा-कांग्रेस पार्षद एकजुट, नगर निगम अधिकारियों पर लगे पक्षपात के आरोप

Fri Oct 31 , 2025
छिंदवाड़ा. आज नगर निगम में सभाकक्ष में शोर शराबे के बीच परिषद की बैठक शुरू हुई. बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर नाराजगी जताई और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही शहर के सभी वार्डो में विकासकार्य बंद होने […]

You May Like