मौसम में घुली ठंडक, दिन और रात का पारा गिरा

इंदौर:कल रात अचानक मौसम ने पलटी मारी और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. कई सालों बाद मार्च की गर्मी के बीच बारिश हुई है. बारिश के साथ ही आज दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक गिर गया. वही बारिश से रात के तापमान में भी 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. मौसम में आज दिनभर ठंडक घुली रही और धूप का तीखापन महसूस नहीं हुआ.
शहर में पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा समय से लगातार गर्मी पड़ रही थी और पारा 38-39 डिग्री तक पहुंच गया था.

पिछले तीन चार दिन से पारा सामान्य या उससे कम दर्ज हो रहा था. स्थिति यह हो गई थी कि तापमान में सामान्य से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई. कल शाम अचानक मौसम बदला और रात 8.30 बजे ठंडी हवाएं चलने लगी और आसमान में बादल छा गए. करीब 10.30 बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हुई जो बाद में तेज बारिश में तब्दील हो गई. गरज चमक के साथ शहर के कई इलाकों में बारिश हुई. इस दौरान कई हिस्सों में बिजली चली गई थी.

माह के अंत तक होगी तापमान में वृद्धि
आज दिनभर मौसम में ठंडक घुली रही और तापमान सामान्य से 6 डिग्री गिरकर 30.2 दर्ज हुआ. वहीं कल रात का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम के अचानक परिवर्तन होने से गर्मी से राहत मिल गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार माह के अंत में तापमान में फिर वृद्धि होगी और पारा 40 पार कर जाएगा

Next Post

दीपिका पादुकोण ने सास-ननद संग मनाया ‘धुरंधर 2’ का जश्न, देसी लुक में लूटी महफिल

Sat Mar 21 , 2026
दीपिका पादुकोण ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच अपनी सास और ननद के साथ कॉन्सर्ट में नजर आईं। देसी अंदाज में दिखीं दीपिका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनके फैमिली बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 […]

You May Like

मनोरंजन