
दतिया। बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दंपति के साथ लूट कर दी। गंभीर हालत में पति को ग्वालियर रैफर किया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दिनारा रोड ग्राम चौपरा के पास यह घटना हुई। बाइक सवार प्रदुम्न पुत्र गुलाब अहिरवार निवासी कुम्हेडी अपनी पत्नी खुशबू के साथ उद्गुवां से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह चौपरा गांव के पास पहुंचा। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आये और कट्टे से प्रदुम्म के ऊपर गोली चला दी। गोली चलते ही प्रदुम्म घबरा गया और बाइक रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पत्नी से जेवरात लूट लिए। जब प्रदुम्म ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल प्रदुम्न को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
