होटल संचालक पर हमला, स्कूटी तोड़ी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के पास बदमाशों ने होटल संचालक पर लाठियों से हमला करने के बाद उसकी स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर दी।पुलिस के मुताबिक अभिषेक प्यासी 37 वर्ष निवासी आईटीआई नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

वह एयरपैलेस होटल का संचालक है, रात 10 बजे अपनी होटल दीनदयाल चौक से अपने घर शारदा मंदिर के पास नई बस्ती माढोताल अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस के 2199 से पहुॅचा तभी पडोसी नीरज पटैल, प्रिंस पटैल एवं आकाश पटैल आकर पुराने विवाद केा लेकर उस पर तीनों ने लाठी से हमला कर दिया जिससे उसे चोटें आ गई, इसके बाद उसकी स्कूटी में तोडफ़ोड कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

धोनी के संन्यास को लेकर फ्लेमिंग ने साधी चुप्पी

Sun Apr 6 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) महेन्द्र सिंह धोनी के आईपीएल से संभावित संन्यास को लेकर गर्म अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस मामले पर कुछ भी बयान देने से मना कर दिया है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में धोनी […]

You May Like