राजेश व्यास बने नीमच के नए एसपी:जल्द संभालेंगे पदभार, अंकित जायसवाल भोपाल रेल एसपी नियुक्यत

नीमच। भोपाल से जारी हुई तबादला सूची मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने शनिवार देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इस बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं। इसका मकसद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है।

नीमच के एसपी बदले इस फेरबदल के तहत नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी बदला गया है। अब 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश व्यास नीमच के नए एसपी होंगे।

अंकित जायसवाल को नई जिम्मेदारी नीमच के वर्तमान एसपी अंकित जायसवाल का तबादला कर उन्हें भोपाल में रेल पुलिस अधीक्षक (एसपी रेल) बनाया गया है।

इंदौर से नीमच आएंगे राजेश व्यास राजेश व्यास अभी इंदौर में पुलिस उपायुक्त (इंटेलिजेंस और सुरक्षा) के पद पर काम कर रहे थे। उन्हें बड़े शहर में सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था संभालने का अच्छा अनुभव है, जिसका फायदा अब नीमच जिले को मिलेगा। उम्मीद है कि राजेश व्यास जल्द ही नीमच पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे। उनके सामने जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

Next Post

आलीराजपुर के 20 छात्रों ने यूसीमास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sun May 3 , 2026
आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंदौर में आयोजित यूसीमास (UCMAS) की राज्य स्तरीय अबेकस गणित प्रतियोगिता में जिले के 20 छात्रों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार रैंक हासिल कीं। यह उपलब्धि खासतौर पर उल्लेखनीय है क्योंकि यूसीमास सेंटर […]

You May Like