चिकित्सक के गलत उपचार से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

झाबुआ। झाबुआ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कालापीपल निवासी एक 45 वर्षीय विधवा महिला को हाथ-पैर में दर्द होने पर परिजनों द्वारा शहर के गोपाल कॉलोनी में एक निजी चिकित्सक डॉ. एपी त्रिपाठी के यहां उपचार करवाया गया। चिकित्सक द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाने के साथ गोली-दवाई दी गई। जिसके आधे घंटे बाद महिला की मृत्यु हो गई। इस संबंध में परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक डॉ. त्रिपाठी द्वारा गलत उपचार से महिला की जान चली गई। पुलिस ने घटना में फिलहाल मर्ग कायम जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झीता पति स्व. चेनसिंह भूरिया 45 वर्ष निवासी ग्राम कालापीपील को 2 जुलाई को हाथ-पैर में दर्द एवं बुखार आदि की शिकायत होने पर परिजन उसे उपचार के लिए गोपाल कॉलोनी में निजी क्लिनिक पर ले गए। जहां डॉ. त्रिपाठी द्वारा महिला की जांच बाद उपचार करते हुए इंजेक्शन लगाया एवं गोली-दवाई दी गई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर गांव लौट आए। इस बीच झीताबाई की मृत्यु हो गई। इस घटना में परिजनों का आरोप है कि निजी दवाखाने के डॉक्टर डॉ. त्रिपाठी के गलत उपचार करने से महिला को गैस कब्जी हो गई और तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार रात्रि में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां अगले दिन 3 जुलाई की दोपहर शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में ग्रामवासियों की भारी भीड़ जमा रहीं।

Next Post

भोपाल में हत्या करने के आरोपी को दबोचा

Thu Jul 3 , 2025
आष्टा. गत दिनों भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का एक फरार आरोपी आष्टा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी को पुलिस ने अमलाहा के समीप से गिरफ्तार कर छोला थाना पुलिस को सूचना दे दी है. गौरतलब है कि गत दिवस भोपाल के थाना छोला क्षेत्र में […]

You May Like