धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रह्लाद जोशी! शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कार्यभार संभालने के बाद जोशी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर शुरुआती चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया जाएगा। साथ ही सरकार की शिक्षा सुधार योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि उनकी अगुवाई में शिक्षा क्षेत्र में क्या नए बदलाव देखने को मिलते हैं।

Next Post

एम्स भोपाल में इलाज के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, नर्सिंग अधिकारी पर सीबीआई की एफआईआर

Sun Jul 26 , 2026
भोपाल: राजधानी के एम्स भोपाल में मरीज के इलाज के दौरान कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एम्स के नर्सिंग अधिकारी गिरधारी चौधरी के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीबीआई के अनुसार, शाजापुर […]

You May Like