ग्वालियर की बिग बॉस फेम तान्या मित्तल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कंडोम फैक्ट्री दिखाई

ग्वालियर। बिग बॉस 19 का हिस्सा बनकर चर्चा में आईं ग्वालियर की तान्या मित्तल ने आखिरकार अपनी फैक्ट्री दुनिया को दिखा दी है। उन्होंने बताया कि वो क्या काम करती हैं। इसके साथ ही तान्या मित्तल ने अपने ऊपर लगे झूठ बोलने के आरोपों को गलत साबित कर दिया है। तान्या मित्तल ने एक यूट्यूबर को अपनी फैक्ट्री का टूर करवाया और दिखाया कि यहां पर टेस्टिंग कैसे की जाती है।

यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में तान्या ने बताया कि उनकी कंडोम फैक्ट्री में मशीनें विदेश से मंगवाई हैं ताकि इंटरनेशल स्टैंडर्ड की टेस्टिंग हो सके। तान्या ने माना कि भारत जैसे देश में इस सेक्टर में काम करना बहुत बोल्ड डिसीजन था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। कंडोम की टेस्टिंग के बारे में तान्या मित्तल ने कहा कि उनके कंडोम इतने मजबूत और टेस्टेड होते हैं कि अगर सलमान खान भी उन्हें खींचने की कोशिश करें, तो वे नहीं फटेंगे। तान्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक टेस्टिंग की जाती है। इसमें कंडोम को मशीन पर चढ़ाकर हवा भरी जाती है और तब तक फुलाया जाता है जब तक वह अपनी क्षमता से कई गुना बड़ा न हो जाए। तान्या ने जोर दिया कि हर एक बैच को कड़े मानकों से गुजरना पड़ता है ताकि सेफ्टी इनश्योर की जा सके। बिग बॉस हाउस में तान्या ने अपनी तमाम तरह की फैक्ट्रियां बताई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी जो फैक्ट्री सबसे पहले दिखाई है, वो उनकी यही फैक्ट्री है।

तान्या मित्तल ने सलमान खान के बारे में सकारात्मक लहजे में बात करते हुए कहा कि उन्हें मेरी सच्चाई नहीं पता थी, इसी वजह से मुझे अपमानित किया जा रहा था। घर के अंदर वे छह दिनों तक मुझे प्रताड़ित करते रहे। और फिर जो आदमी वीकेंड पर आता था, वह मुझे और भी ज्यादा परेशान करता था। वह मुझे लगातार चिढ़ाता रहता था। तान्या मित्तल का निशाना संभवतः सलमान खान की तरफ था।

Next Post

अनियंत्रित कार ने तीन बाइको को मारी ठोकर, हवा में उछला एक युवक

Sat Dec 27 , 2025
रीवा। रीवा शहर के मुख्य बाजार घंटा घर के पास आज उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब नौसिखिए कार ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक कार दौड़ाते हुए एक खड़ी कार सहित तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी है. बीच बाजार हुई उस घटना से ना सिर्फ हडक़ंप मच गया बल्कि […]

You May Like