जहां बरसाए पत्थर वहीं पर पुलिस ने निकाला जुलूस

आधा दर्जन से अधिक आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस टीम को  पत्थर मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने उनकी असली जगह दिखा दी। पुलिस ने हमलावर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी नई बस्ती इलाके में उनका पैदल जुलूस निकाला, जहां उन्होंने दहशत फैला रखी थी। हाथों में हथक?ी और चेहरे पर हवाइयां लिए आरोपी भरी भी? के सामने कान पक?कर कहते नजर आए कि साहब गलती हो गई।
जानकारी अनुसार घटना की शुरुआत गुरुवार रात को हुई। नई बस्ती में पानी की टंकी के पास कुछ नशे?ी युवकों ने एक कार सवार को रोक लिया। बदमाशों ने कार पर पत्थर मारे, तो?फो? की और चालक से पैसों की मांग करते हुए मारपीट की। सूचना पर जब एएसआई उमेश पांडेय एक आरक्षक के साथ पहुंचे, तो बदमाशों ने खाकी का लिहाज करने के बजाय उन पर ही हमला बोल दिया। बाद में अतिरिक्त बल पहुंचा, तो आरोपियों ने उन पर भी ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा था। पुलिस के मुताबिक आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने और अपराधियों में कानून का खौफ बैठाने के लिए यह जुलूस निकाला गया। फिलहाल घटना में शामिल 7 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
  पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोचा
पुलिस पर हुए हमले को टीआई सुदीप सोनी ने चुनौती के रूप में लिया। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोच लिया। इसमें पवन कुशवाहा (18), हरिकृष्ण यादव (25), प्रशांत सिंह (20) (सभी निवासी हनुमान नगर) और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। कार चालक की शिकायत पर लूट/अ?ीबाजी और पुलिस की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

अपहरण कर लूटपाट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Mon Jan 12 , 2026
 बेला क्षेत्र में 10 दिन पूर्व हुई थी घटना, घटना में प्रयुक्त वाहन ज़ब्त सतना :नए वर्ष के प्रथम दिन कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती के तौर पर सामने आई अपहरण और लूटपाट जैसी गंभीर घटना के मामले में आखिरकार 10 दिन बाद पुलिस को सफलता मिल गई. घटना में शामिल […]

You May Like