तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर से महिला सहित दो बुजुर्गों की मौत

ग्वालियर। तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर से महिला सहित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पলায়छा में घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 60 वर्षीय काशीराम अपने घर के बाहर मौजूद थे। ​इसी दौरान कार क्रमांक एमपी 07 सीजी 8280 के चालक ने वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए काशीराम को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि काशीराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

*बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत*

घाटीगांव हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि पीछे बैठी महिला हवा में करीब 10 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी। इस भीषण हादसे में मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ​घाटीगांव थाना क्षेत्र के रहट निवासी 65 वर्षीय कमला बाई अपने भतीजे भूरा कुशवाह के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। जब उनकी बाइक एबी रोड पर स्थित दाऊजी पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर पहुँची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला बाइक से छिटककर हवा में करीब दस फीट ऊपर उछल गई और सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी। इस भयानक टक्कर से उनका सिर फट गया और मौत हो गई।

Next Post

दीनी पुल के पास पलटी पिकअप: 25 दिन बाद घायल महिला ने तोड़ा दम, हादसे में 18 महिलाएं हुई थीं घायल

Sat Jul 25 , 2026
बालाघाट, रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम दीनी के पास 12 जुलाई को महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटने की दर्दनाक घटना में घायल एक महिला की 25 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका की पहचान ग्राम डोंगरमाली निवासी सविता लिल्हारे (35) के रूप में हुई है। उनका […]

You May Like