अपहरण कर लूटपाट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

 बेला क्षेत्र में 10 दिन पूर्व हुई थी घटना, घटना में प्रयुक्त वाहन ज़ब्त
सतना :नए वर्ष के प्रथम दिन कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती के तौर पर सामने आई अपहरण और लूटपाट जैसी गंभीर घटना के मामले में आखिरकार 10 दिन बाद पुलिस को सफलता मिल गई. घटना में शामिल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. वहीं लूटी गई नकदी का 40 फीसदी हिस्सा और मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया.
रामपुर बघेलान थाने की बेला चौकी प्रभारी इंद्रबली सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को अपहरण करते हुए मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने की घटना सामने आई थी. बेला निवासी योगेंद्र सिंह और राहुल साकेत द्वारा शिकायत करते हुए पुलिस को बताया गया कि अचानक आ धमके 4 अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया था.

बदमाशों ने योगेंद्र और राहुल को उन्हीं के बोलेरो वाहन में जबरदस्ती बैठाकर अपहरण कर लिया था. जिसके बाद मारपीट करते हुए उनका मोबाइल और 15 हजार रु की नकदी लूट ली गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी द्वारा पुलिस की 4 टीमें गठित करते हुए मैहर अमरपाटन नादन देहात मैहर और बेला क्षेत्र की ओर रवाना कर दिया. जिसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी दीपेंद्र उर्फ छोटू 23 वर्ष को ग्राम उमरी नादन देहात से, गौरी बाजार देविरया उप्र निवासी दिवाकर तिवारी 25 वर्ष को शिव शक्ति लाइट नादन से, आरोपी अरुण सिंह 23 वर्ष को शिव शक्ति रोड लाउट नादन से, आरोपी प्रभात त्रिपाठी 24 वर्ष को बैंक कालोनी मैहर से, योगेंद्र सिंह उर्फ राजन 21 वर्ष को रामपुर बघेलान से, आरोपी राज चतुर्वेदी 20 वर्ष को रामपुर बघेलान से और आरोपी शुभम परौहा 26 वर्ष को रामपुर बघेलान से गिरफ्तार कर लिया गया.
  बिना नंबर के वाहन जब्त
पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने अपहरण और लूट की घटना करना स्वीकार कर लिया. वहीं आरोपियों की तस्दीक पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल और बिना नंबर की सुजुकी कंपनी की स्कूटी बरामद कर ली गई. इसके साथ ही आरोपियों द्वारा लूटी गई 15 हजार कर रकम में 6.5 हजार रु और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया

Next Post

शिक्षा संवर्ग कर्मचारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Mon Jan 12 , 2026
ओल्ड पेंशन योजना लागू करने सहित की समस्यायों के निदान की मांग सतना : मप्र राज्य कर्मचारी संगठन एवं भारतीय मजदूर संगठन के तत्वावधान में सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह से भेंट कर ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा संवर्ग कर्मचारियों द्वारा अपनी मांग और समस्यायों के अविलंब निराकरण की […]

You May Like