हाईवे पर नो-पार्किंग में खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई,13 के चालान

जबलपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-34 पर नो-पार्किंग में अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के कारण लगातार जाम और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होने पर यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एनएचएआई टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में अधंमुख एवं लम्हेटा बाईपास क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की गई। इस दौरान नो-पार्किंग में खड़े पाए गए भारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 13 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा सभी वाहनों को मौके से हटवाया गया। अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी गढ़ा इंद्रा ठाकुर, सूबेदार मनीष पयासी सहित यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ एवं एनएचएआई टीम मौजूद रही।

Next Post

अनपढ़ महिला निकली मास्टरमाइंड:​ मौज-मस्ती और iPhone के लिए बनाया फैमिली गैंग, ब्लैकमेलिंग कर 5 लोगों से लूटे लाखों रुपए

Thu Apr 16 , 2026
मनोज पुरोहित शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर में वसूली के लिए एक परिवार ने गैंग बनाई। इसमें पति-पत्नी और बेटा-बहू शामिल थे। सरगना सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती और वीडियो बनाकर रेप केस में फंसाने की धमकी देती थी। बाकी तीनों पैसे लाने और धमकाने में मदद करते […]

You May Like