स्कूल संचालिका के घर से नकदी और जेवर पार

जबलपुर: तिलवारा अंतर्गत शास्त्रीनगर क्षेत्र में स्कूल संचालिका के घर से चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दी।पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी श्रीमती आभा दुबे चाइल्ड केयर प्ले नर्सरी स्कूल की संचालिका हैं, उनके पति गंभीर रूप से अस्वस्थ थे, जिन्हें 9 मार्च को ओमेगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देखभाल के लिए श्रीमती दुबे और उनका बेटा राहुल अधिकांश समय अस्पताल में ही रहते थे। पूरा परिवार घर में ताला लगाकर अस्पताल चला गया था।

सुबह करीब 6:30 बजे जब माँ-बेटा घर वापस लौटे, तो उन्हें मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो हॉल का ताला टूटा हुआ था और बेडरूम की अलमारी का लॉकर काटकर चोरों ने सारा कीमती सामान साफ कर दिया था। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरों ने अलमारी में रखे सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी और स्कूल की फीस, बिल्डिंग रेंट फंड सहित बड़ी मात्रा में नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा, बेटी का लैपटॉप बैग भी गायब है, जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। इस वारदात के बाद दौरान श्रीमती दुबे के पति का स्वर्गवास हो गया था।

Next Post

दोस्ती तोड़ी तो गुस्साएं बदमाशों ने मचाया उपद्रव, पथराव

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर:कैंट थाना क्षेत्र में दोस्ती तोडऩे से गुस्साएं बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए धमकाते हुए पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक कैंट निवासी भावना यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 11:30 बजे जब वह अपने घर […]

You May Like