युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके में एक 22 साल के युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके पर शव के पास से सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि भैंसाखेड़ी निवासी 22 वर्षीय राकेश मेहरा (22) ने आत्महत्या कर ली. राकेश ने अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी का लगाकर झूल गया. परिवार के लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी. रुपए कमाने के उद्देश्य से राकेश दिन और रात काम करता था. रात के समय वह एक अस्पताल में अटेंडर का काम करता था और दिन में बैरागढ़ स्थित एक कपडे की दुकान पर काम करता था. वह चार भाईयों में सबसे छोटा था. राकेश के आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है. पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद

Tue May 12 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दो बाइकों की टक्कर हो के बाद नाराज युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक अजय लोधी (20) रासलाखेड़ी में रहता था. वह […]

You May Like