युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद

भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दो बाइकों की टक्कर हो के बाद नाराज युवकों ने चाकू से हमला कर दिया.

जानकारी के मुताबिक अजय लोधी (20) रासलाखेड़ी में रहता था. वह प्राइवेट जॉब करता था. अजय और उसके चाचा का लड़का नितिन रविवार को बाइक से जब जा रहे थे. इस दौरान राम मंदिर के पास एक दूसरी बाइक से नितिन की बाइक टकरा गई. दूसरी बाइक एक नाबालिग लड़का चला रहा था. बाइकों के टकरान से नाबालिग ने अपने एक साथी दीपक ठाकुर और कुछ अन्य युवकों को बुलाकर नितिन से विवाद करने लगा. इस विवाद को रोकने के लिए अजय ने बीच बचाव किया. आरोप है कि आरोपी युवक दीपक और उसके साथियों ने नितिन और अजय के साथ पहले मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने चाकू से अजय पर हमला कर दिया. चाकू के हमले से गंभीररूप से घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की शिकायत पर मौके पर पहुंची छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक और उसके एक अन्य साथी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ जारी है. इससे पहले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का प्रकरण दर्ज किया था. पुलिस गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से अजय की हत्या में शामिल रहे अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने अजय के चचेरे भाई नितिन का भी बयान दर्ज किया है. मामले की जांच में पुलिस जुटी है. रविवार को बाइकों के टकराने के दौरान नाबालिग बाइक चालक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था. अजय और नितिन पर हमला करने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छोला मंदिर थाना पुलिस कोशिश में जुटी है.

Next Post

कूनो में 4 चीता शावकों की मौत, शिकार की आशंका

Tue May 12 , 2026
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता के चार शावक मृत पाए गए हैं। करीब एक महीने के इन शावकों के शव मांद के पास मिले, जिनके आंशिक रूप से खाए जाने के निशान भी मिले हैं। वन विभाग ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी […]

You May Like