मुंबई 30 मार्च (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त इजाफा होने 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में 658.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 654.3 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.7 अरब डॉलर की मजबूती के साथ 558.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.9 अरब डॉलर उछलकर 77.3 अरब डॉलर हो गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.2 करोड़ डॉलर गिरकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की गिरावट लेकर 4.42 अरब डॉलर पर आ गई।
