ऑन-स्पॉट निपटारा, न्यायमूर्ति ने की प्रशंसा

जबलपुर: नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए मानस भवन में आयोजित विशेष राजस्व शिविर का न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने निगम द्वारा करदाताओं के लिए की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और शिविर के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन की सराहना की।इस अवसर पर न्यायमूर्ति के साथ उच्च न्यायालय एवं जिला सत्र न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया और उन्हें शिविर की कार्यप्रणाली तथा अब तक प्राप्त राजस्व व निराकृत प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि न्यायमूर्ति ने शिविर में बनाए गए विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया और पाया कि वृद्धजनों एवं सामान्य नागरिकों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने संपत्ति कर, जल कर एवं अन्य विधिक प्रक्रियाओं के ऑन-स्पॉट निपटारे की सराहना करते हुए इसे जनहितैषी कदम बताया। निगमायुक्त ने अवगत कराया कि डिजिटल माध्यमों के उपयोग से प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आई है, जिसकी न्यायमूर्ति ने प्रशंसा की।

Next Post

नर्मदा तट पर प्रदूषण: 22 दुकानों पर जुर्माना

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर: नर्मदा के पवित्र तट गौरीघाट को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। माँ नर्मदा की शुद्धता को प्रभावित करने वाले प्लास्टिक कोटेड दोनों के उपयोग और बिक्री को रोकने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया। गौरीघाट में […]

You May Like