नर्मदा तट पर प्रदूषण: 22 दुकानों पर जुर्माना

जबलपुर: नर्मदा के पवित्र तट गौरीघाट को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। माँ नर्मदा की शुद्धता को प्रभावित करने वाले प्लास्टिक कोटेड दोनों के उपयोग और बिक्री को रोकने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया। गौरीघाट में प्लास्टिक कोटेड दोने बेचने वाले 22 दुकानदारों पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि नर्मदा पूजन और दीपदान के लिए प्लास्टिक कोटेड दोनों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है।

इसके बावजूद, कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ऐसे 22 दुकानदारों को चिन्हित किया गया जो दीपदान के लिए प्लास्टिक कोटेड दोने बेच रहे थे। नगर निगम ने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सख्त रुख अपनाते हुए इन दुकानदारों के चालान काटे और मौके पर ही 4800 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला। निरीक्षण के दौरान दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक कोटेड दोने जप्त किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन दोनों में मौजूद प्लास्टिक की परत जल को प्रदूषित करती है और जलीय जीवों के लिए भी घातक है।

गौरीघाट एक पवित्र क्षेत्र है और यहाँ की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्लास्टिक कोटेड सामग्री का विक्रय नियमों का उल्लंघन है। चालानी कार्यवाही के साथ-साथ अन्य दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई। स्वास्थ्य विभाग के दल ने व्यापारियों को समझाया कि वे केवल पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का ही उपयोग करें, ताकि नर्मदा की अविरलता और स्वच्छता बनी रहे। कार्यवाही के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक वैभव तिवारी, स्वास्थ्य निरीक्षक अमन चौरसिया और सुपरवाइजर सुरेश, राजेश, राज अर्खेल एवं अमर उपस्थित रहे।

Next Post

संकल्प से समाधान: सीएम डॉ.यादव ने इंदौर को दी नर्मदा जल योजना के चौथे चरण की सौगात

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर। दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ‘संकल्प से समाधान अभियान’ को जनहित में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान कर योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने अमृत 2.0 […]

You May Like