शिवपुरी में तीन दिन से लापता प्रेमी जोड़े के देवखो के जंगल में मिले शव

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में देव खो के जंगल में 14 साल की नाबालिग लड़की और 20 वर्षीय युवक के शव मिले हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।देवखो गांव के निवासी रवि पाल और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग था। 20 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोनों अचानक लापता हो गए थे। उसी दिन नाबालिग के पिता ने खनियाधाना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रवि पाल पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था।

पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी। आज सुबह युवक के दादा दयाराम पाल जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने पेड़ के नीचे अपने पोते का शव देखा। उसके पास ही नाबालिग लड़की का शव भी पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार मामला जहरीला पदार्थ खाने का लग रहा है।

Next Post

दतिया से बसपा प्रत्याशी रहे अहिरवार पर केस, अफसरों को कहा था जानवर

Sat Aug 23 , 2025
दतिया: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद बसपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फेसबुक पर वायरल वीडियो में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोकेंद्र अहिरवार ने जिला प्रशासन और कलेक्टर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।वीडियो में लोकेंद्र ने जिला प्रशासन के अधिकारियों […]

You May Like