दतिया से बसपा प्रत्याशी रहे अहिरवार पर केस, अफसरों को कहा था जानवर

दतिया: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद बसपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फेसबुक पर वायरल वीडियो में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोकेंद्र अहिरवार ने जिला प्रशासन और कलेक्टर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।वीडियो में लोकेंद्र ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को जानवर कहकर संबोधित किया। उन्होंने किसानों को खाद की कीमतों को लेकर मुद्दा उठाया।

उनका आरोप था कि 1300 रुपए की खाद की बोरी किसानों को 1700 रुपए में बेची जा रही है।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर कृषि विकास खंड के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार यादव ने बड़ौनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेंद्र अहिरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लोकेंद्र 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया से बीएसपी के प्रत्याशी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

मुरैना एसपी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर टीआई ने इस्तीफा दिया

Sat Aug 23 , 2025
मुरैना: मुरैना पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव ने एसपी समीर सौरभ पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीआरएस का आवेदन दिया है। टीआई रामबाबू ने कहा कि नौकरी में लोड बहुत ज्यादा है, सह नहीं पा रहा हूं। आत्महत्या न कर लूं, इसलिए वीआरएस लेना ठीक समझा। टीआई ने […]

You May Like