फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तनवीर और वसीम जेल भेजे गए

दमोह.जिले के दो युवाओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी.जिन्हें पुलिस ने गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल ले जाते समय अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश का गद्दार कहा. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की जान चली गई है इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है. पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही थी ताकि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास ना कर सके.दमोह निवासी दो युवकों

वसीम खान और तनवीर कुरैशी

पहलगाम हमले को लेकर मंगलवार रात भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.इस बात की जानकारी पुलिस को लगते ही देर रात आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पर सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की धाराओं में दोनों युवकों पर कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी लगी कि वसीम खान और तनवीर कुरेशी के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है. तत्काल ही साइबर सेल का सहयोग लिया गया.सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की धाराओं में इन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस के द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, आरोपियों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है क्योंकि यह पोस्ट उसी समय की गई जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था.

Next Post

पोस्टमार्टम में देरी से भड़के ग्रामीणों ने कर दिया चक्काजाम

Thu Apr 24 , 2025
सीहोर।समीपस्थ ग्राम चांदबड़ निवासी महिला का शव विक्षत अवस्था में मिलने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उस वक्त और भड़क उठे जब महिला के शव का दो दिन बाद भी पीएम नहीं हो सका. नाराज ग्रामीणों ने चांदबड़ चौराहे पर चक्काजाम कर दिया. लगभग डेढ़ घंटे तक जाम के हालात […]

You May Like