टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों के लिए एनएचएआई सख्त, एजेंसियों पर लगेगी रोक

एनएचएआई का कहना है कि इसके तहत यदि नियमों का बार-बार उल्लंघन होता है तो ऐसा करने वाली उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसियों को 15 दिनों तक या सभी लंबित कमियां दूर होने तक एनएचएआई की निविदाओं में भाग लेने से रोका जा सकता है।

अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक बार सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। कमियां मिलने पर संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और दिनांकित तस्वीरें एनएचएआई के डेटा लेक पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

एनएचएआई ने 2025 में शुरू की गयी ‘स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती’ का भी उल्लेख किया है। इसके तहत राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप पर टोल प्लाजा के गंदे शौचालयों की स्पष्ट, भू-टैगयुक्त और समय-मुद्रित तस्वीरें भेजने वाले पात्र वाहन पंजीकरण नंबर को फास्टैग रिचार्ज के रूप में 1,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।

 

Next Post

नशीले कफ सिरप मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon Oct 12 , 2026
भोपाल: गांधीनगर इलाके में पकड़ी गई नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अभिषेक निगम बीते 30 मई से लगातार फरार चल रहा था. अभिषेक पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया […]

You May Like

Play sound