नशीले कफ सिरप मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: गांधीनगर इलाके में पकड़ी गई नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अभिषेक निगम बीते 30 मई से लगातार फरार चल रहा था. अभिषेक पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था. आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर भोपाल लाया गया. आरोपी अभिषेक को पुलिस रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक एमपी एसटीएफ की जांच में नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई के मामले में अभिषेक निगम का नाम सामने आया. अभिषेक पर आरोप है कि वह राहुल कुशवाह और सीटी जैन के साथ मिलकर नशीले सिरप की अवैध सप्लाई में लिफ्त था. गांधीनगर में संचालित फैक्ट्री पर एसटीएफ ने 30 मई को छापेमार कार्रवाई की थी. इस मौके पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की 74,104 बोतलें बरामद की गई थीं. एसटीएफ ने करोड़ो की कीमत के ऑनरेक्स और ऑफकफ ब्रांड के सिरप बरामद किए थे. मामले में एसटीएफ ने अब तक करीब 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Next Post

छोला मंदिर इलाके में शराबी पति की हैवानियत: दूसरी पत्नी के साथ दरिंदगी, गिरफ्तार

Mon Oct 12 , 2026
भोपाल: छोला मंदिर इलाके में एक शराबी पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी की. पीड़िता, आरोपी की दूसरी पत्नी है और उसने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोप है कि महिला के पति ने उसके प्रायवेट पार्ट में लौकी ड़ाल दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. महिला […]

You May Like

Play sound