छोला मंदिर इलाके में शराबी पति की हैवानियत: दूसरी पत्नी के साथ दरिंदगी, गिरफ्तार

भोपाल: छोला मंदिर इलाके में एक शराबी पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी की. पीड़िता, आरोपी की दूसरी पत्नी है और उसने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोप है कि महिला के पति ने उसके प्रायवेट पार्ट में लौकी ड़ाल दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. महिला को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की शिकायत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.
जानकारी के मुताबिक 26 साल की पीड़ता की शादी कई साल पहले हुई थी. महिला का पति प्लंबर का काम करता है. महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसे परेशान करता है. शनिवार को आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाए. इसके बाद उसने लौकी का इस्तेमाल किया. रविवार को देर रात पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

Next Post

जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर सीजेपी नेताओं ने जतायी नाराजगी, असहमति की आवाज दबाने का आरोप

Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली के अधिकृत विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से जंतर-मंतर को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने आज तीखी आलोचना की है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि यह कदम सार्वजनिक असहमति को कुचलने और लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं को […]

You May Like

Play sound