बुजुर्ग की पीठ पर चढ़ने वाला पटवारी निलंबित, रिश्वतखोरी के भी लगे गंभीर आरोप; कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

सीधी। ग्राम माटा में पानी से भरे गड्ढे को पार करने के लिए पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर बैठ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कलेक्टर विकास मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे मामले की विधिवत जांच कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति और जन्म प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए सेवा शुल्क मांगने के आरोप भी सामने आए हैं।

प्रथम दृष्टया असंवेदनशील और अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर एसडीएम गोपद बनास प्रिया पाठक ने पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

चीनी, चावल नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Wed Sep 9 , 2026
नयी दिल्ली,  घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल में भी नरमी रही। वहीं, गेहूं की कीमत गत दिवस के स्तर पर पड़ी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। मीठे के थोक बाजार में […]

You May Like