
सारनी। शोभापुर कॉलोनी रथित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे अनेक समाजसेवी नेताओं ने 135 वी जयंती हर्ष और उल्लास से मनाई ।शहर भर में प्रतिमाओं का हुआ भव्य श्रृंगार,भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे शहर में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इसी क्रम में शोभापुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर विशेष आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर जय भीम के गगनभेदी नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से अपील की कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण बाबा साहेब के विचारों से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान जागरण एस के उपरीत बटेश्वर भारतीय प्रदीप नागल पार्षद सुनील पैंतीस नागल वसीम खान शाहिद अनेक समाजसेवी नेता एवं गांड मारने नागरिक उपस्थित रहे।
