झांसी के रहने वाले अर्जुन ने दतिया में कार में खुद को गोली मार ली

दतिया: झांसी निवासी 20 साल के युवक ने दतिया में कार के अंदर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दतिया-उनाव रोड पर खेरी और राजापुर गांव के पास हुई। गोली की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में युवक को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा पुत्र स्व. देवकीनंदन शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का कांच तोड़कर शव बाहर निकाला। घटनास्थल से हथियार बरामद किया गया है।
अर्जुन घर से बिना बताए निकला था। वह दतिया स्थित पीतांबरा माता मंदिर और खेरी माता मंदिर में दर्शन के लिए अक्सर आता था। अर्जुन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। हालांकि वह दतिया क्यों आया था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।पुलिस को कार की तलाशी में मोबाइल फोन, पावर बैंक, सिगरेट की डिब्बी और पानी की बोतलें मिलीं। मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर एवं भिंड आयेंगे

Wed Aug 26 , 2026
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 26 अगस्त को भिंड एवं ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर लगभग 2 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आगमन होगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में स्थित मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like

Play sound