डबरा: पिछोर तिराहा जेल रोड स्थित मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में रखे बर्तन और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।अशोक कुमार साहू, उम्र 58 वर्ष, निवासी पिछोर तिराहा जेल रोड डबरा ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त की शाम 7.30 बजे से 14 अगस्त सुबह 6.30 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बर्तन तथा घर का अन्य सामान चोरी कर ले गए। डबरा सिटी पुलिस ने अपराध क्रमांक 442/26 में बीएनएस की धारा 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। विवेचना रामहेत सिंह कर रहे हैं।
Next Post
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनर्जी का शव फंदे से लटका मिला
Sun Aug 16 , 2026
कोलकाता, 16 अगस्त (वार्ता) पश्विम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीरभूम के रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी रविवार को पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने रामपुरहाट के वार्ड पांच में हत्तला पाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय से उनका शव […]

You May Like
-
10 months ago
सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प : सूद