जबलपुर: शहर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही छात्रा के नरसिंहपुर निवासी प्रेमी ने शहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मदन महल रेल्वे स्टेशन के बाहर प्रेमी शादी की बात पर अड़ गया और युवती से साथ चलने की जिद करने लगा जब छात्रा ने मना किया तो उसने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए सरेराह युवती की पिटाई करते हुए उसे धमकाया और भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम रोसरा में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज छात्रा और जबलपुर में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही है। भाई के दोसत लवकुश झारिया निवासी करकबेल नरसिंहपुर को पिछले 5 वर्षो से जानती है। हम दोनो एक दूसरे को पसंद करते है।
करीबन 3 वर्ष से प्रेम प्रसंग है। दोपहर एक बजे जब वे पैदल कॉलेज जा रही थी तभी लवकुश झारिया आया और रेल्वे स्टेशन मदनमहल के वाहन स्टैण्ड के पास ले गया और हंगामा करते हुए बोला कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ साथ चलो तो उसने मना करते हुए कहा कि अभी पढ़ाई पूरी करनी है। लवकुश गुस्से में आ गया और उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
