ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 26 अगस्त को भिंड एवं ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर लगभग 2 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आगमन होगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में स्थित मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इस विनिर्माण इकाई का विस्तार लगभग 450 करोड़ रुपए के निवेश से होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 4.25 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहाँ से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
