इनक्यूबेशन सेंटर में इंटर्नशिप ड्राइव 4.0 आयोजित

सतना: कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं ईडी सतना स्मार्ट सिटी शेर सिंह मीणा के निर्देशन में सतना स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा इंटर्नशिप ड्राइव 4.0 आयोजित किया गया।
इस ड्राइव में 140 से अधिक छात्रों ने भाग लेते हुए विभिन्न कंपनियों के साथ इंटरव्यू दिए। सतना और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

स आयोजन में कई प्रतिष्ठित स्टार्टअप्स एवं कंपनियों ने भाग लिया, इन कंपनियों द्वारा छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए गए। इस ड्राइव के माध्यम से कुल 27 छात्रों को पेड बेसिस पर चयनित किया गया, वहीं 35 छात्रों को सर्टिफिकेट बेसिस इंटर्नशिप का अवसर मिला। इसके अलावा, 15 छात्रों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है, जो आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस दौरान सतना स्मार्ट सिटी से मैनेजर ई गवर्नेंस दीपेंद्र सिंह राजपूत, शांतनु सिंह, संजना सिंह , विष्णुकांत चौरसिया उपस्थित रहे।

Next Post

Sonu Nigam के घर आए अरिजीत सिंह, 15 साल बाद हुई मुलाकात, सिंगर को गिफ्ट किया खास पौधा

Fri Apr 10 , 2026
अरिजीत सिंह 15 साल बाद सोनू निगम के घर पहुंचे, जहां दोनों ने संगीत और पुरानी यादें साझा कीं। अरिजीत ने उन्हें खास पौधा गिफ्ट किया। सोनू ने उनकी संगीत यात्रा की तारीफ की। मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो और कुछ […]

You May Like

मनोरंजन