नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने अपने निलंबित सांसदों का निलंबन वापस लेने के लिए बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। पूरे बजट सत्र के लिये निलंबित पार्टी के सभी आठ सदस्य पहले से ही मकर द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
कांग्रेस के इन सभी सांसदों को आसन के खिलाफ अभद्र आचरण के आरोप में पूरे बजट सत्र के लिये निलंबित किया गया था। निलंबित सदस्यों में कांग्रेस के मेंहिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत यदाओराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और डीन कुरियाकोस तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एस वेंकटेशन शामिल हैं।

