मै क्रोएशिया के खिलाफ मैच में खेलने के लिए तैयार हूं: बुकायो साका

हैमिल्टन, 16 जून (वार्ता) इंग्लैंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी बुकायो साका ने अपनी फिटनेस को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि वह क्रोएशिया के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं । इंग्लैंड के विश्व कप के पहले मैच की पूर्व संध्या पर 24 वर्षीय खिलाड़ी बुकायो साका जो कि मार्च से ही एड़ी की चोट से परेशान हैं, जिसके कारण वह आर्सेनल के अंतिम दौर के दौरान केवल पांच मैचों में ही शुरुआती लाइनअप में शामिल हो पाए हैं और केवल एक ही बार पूरे 90 मिनट तक खेल पाए हैं।

साका ने कोस्टा रिका के खिलाफ इंग्लैंड के आखिरी अभ्यास मैच में सिर्फ 27 मिनट खेला। साका ने कहा,”मैं मैनेजर के खिलाफ कुछ भी नहीं कहना चाहता। “मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि मिकेल, आर्सेनल की मेडिकल टीम, थॉमसऔर इंग्लैंड की मेडिकल टीम ने मार्च से मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। उन्होंने मुझे मैदान पर वापस आने और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की है। मैं पिछले कुछ महीनों की तुलना में बेहतर महसूस कर रहा हूं और मैं जाने के लिए तैयार हूं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, तो उन्होंने दोहराया: “मैं जाने के लिए तैयार हूं।”

Next Post

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: भारत 'ए' स्क्वॉड में युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को मिली एंट्री, चोट के कारण बाहर हुए खिलाड़ी

Tue Jun 16 , 2026
नई दिल्ली | इस समय भारत ‘ए’ की टीम श्रीलंका के दौरे पर है, जहाँ वह अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ ट्राई-सीरीज खेल रही है। तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, भारतीय टीम […]

You May Like