यूक्रेन में संघर्ष समाप्ति के नजदीक: अलेक्जेंडर स्टब

हेलसिंकी, 13 दिसंबर (वार्ता) फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन क्रिसमस से पहले रूस और यूक्रेन के बीच चले आ रहे संघर्ष का कोई न कोई समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं और वहां शांति की संभावना पहले से कहीं ज्यादा है।

श्री स्टब ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम पिछले चार वर्षों में किसी भी समय की तुलना में शांति या अंतिम परिणाम के अधिक नज़दीक हैं।” उन्होंने कहा कि यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन क्रिसमस से पहले ‘किसी प्रकार का समाधान’ निकालने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने विशिष्ट चर्चाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि यूक्रेनी संघर्ष के लिए यूरोप के पास कोई स्वतंत्र समाधान नहीं है और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ तीन दस्तावेज़ों पर चर्चा की जा रही है- एक 20-सूत्रीय योजना, सुरक्षा गारंटी, और यूक्रेन का पुनर्निर्माण।

Next Post

लोक अदालत के बाद बकायादारों को जारी होगा कुर्की वारंट

Sat Dec 13 , 2025
रीवा। नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों की जानकारी ली तथा जोनवार डिमांड, नोटिस वितरण और वसूली प्रगति पर विस्तृत चर्चा की. टारगेट अनुरूप डिमांड न बंटने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई […]

You May Like