चीनी, चावल, गेहूं, अधिकतर दालों, खाद्य तेलों के दाम बढ़े

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी के दाम बढ़ गए। चीनी के साथ चावल और गेहूं में भी तेजी रही। अधिकतर दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में भी मजबूती देखी गई। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 15 रुपये गिर गई और यह 5,665 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। गुड़ 6,013 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 22 पैसे बढ़कर 61.02 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत पांच रुपये चढ़कर 4,365 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं 12 रुपये बढ़कर 2,971 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा भी 21 रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 62 रुपये और तुअर दाल की 60 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल 42 रुपये और मूंग दाल 24 रुपये महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल का भाव 61 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 119 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति का भाव 64 रुपये और सूरजमुखी तेल का 44 रुपये बढ़ा। सोया तेल में 10 रुपये और पाम ऑयल में पांच रुपये की तेजी रही। मूंगफली तेल की कीमत 120 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई।

.....

Next Post

परिसीमन बिल पर खरगे का केंद्र पर निशाना, बोले- पहले 400 पार, अब 800 पार की तैयारी

Sat Nov 28 , 2026
नई दिल्ली। परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष इस प्रस्तावित विधेयक को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मानता है। खरगे ने BJP पर निशाना साधते […]

You May Like