परिसीमन बिल पर खरगे का केंद्र पर निशाना, बोले- पहले 400 पार, अब 800 पार की तैयारी

नई दिल्ली। परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष इस प्रस्तावित विधेयक को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मानता है।

खरगे ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले 400 पार का नारा दिया गया था और अब 800 पार करने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए सत्ता पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहती है।

गौरतलब है कि प्रस्तावित व्यवस्था में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक करने का प्रावधान है। सरकार इसे महिला आरक्षण लागू करने से जोड़ रही है, जबकि विपक्ष इसके प्रावधानों और संभावित प्रभावों पर सवाल उठा रहा है।

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इस दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होने की संभावना है।

Next Post

रैपिडो राइड कैंसिल की तो भेजी अश्लील तस्वीरें! आरोपी हिरासत में

Sat Nov 28 , 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रैपिडो बाइक राइड कैंसिल करने के बाद युवती से अभद्रता और धमकी का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। युवती का आरोप है कि चालक ने अतिरिक्त किराया मांगा। युवती […]

You May Like