रैपिडो राइड कैंसिल की तो भेजी अश्लील तस्वीरें! आरोपी हिरासत में

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रैपिडो बाइक राइड कैंसिल करने के बाद युवती से अभद्रता और धमकी का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

युवती का आरोप है कि चालक ने अतिरिक्त किराया मांगा। युवती ने राइड कैंसिल की, तो चालक ने फोन और चैट पर गालियां दीं। इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप पर अश्लील तस्वीरें भेजने और लगातार फोन-मैसेज कर परेशान करने का भी आरोप है।

मामले को लेकर भोपाल ट्रैफिक पुलिस के एडीशनल डीसीपी बसंत कौल ने भी जानकारी दी।

आरोपी की पहचान करोंद निवासी ऑटो चालक मोहम्मद मुस्तकीन के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप चैट की जांच की जा रही है।

Next Post

सिर्फ एक मकान को रैन बसेरा, बाकी 110 रजिस्ट्री वाले परिवारों का क्या?

Sat Nov 28 , 2026
भोपाल। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है। मकान नंबर 465 के टूटते ही यहां आखिरी घर भी मिट्टी में मिल गया। लेकिन मकानों के मलबे के साथ रहवासियों की चिंताएं खत्म नहीं हुईं, बल्कि अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है। रहवासियों का आरोप […]

You May Like