डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ‘ऑटोपेन’ से साइन किए गए सभी दस्तावेजों को रद्द कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि बाइडेन के लगभग 92% ऑर्डर इसी मशीन से हस्ताक्षरित थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और विवादित कदम उठाया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान ‘ऑटोपेन’ मशीन से साइन किए गए सभी दस्तावेजों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इस फैसले के पीछे बाइडेन के कथित तौर पर नियंत्रण खोने और स्टाफ पर अत्यधिक निर्भरता को मुख्य वजह बताया है। इस ऐलान के बाद, अमेरिका में राजनीतिक और कानूनी हलकों में एक नई बहस शुरू हो गई है।
