तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने फीफा विश्व कप की मेजबानी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार का रवैया उसकी पारंपरिक विदेश नीति जैसा ही है, जिसमें नियमों को अपने हित में मोड़ना, प्रतिद्वंद्वियों को डराना, बाधाएं खड़ी करना और अनुचित तरीके अपनाना शामिल है।
श्री पेजेशकियान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “विश्व कप की मेजबानी के दौरान अमेरिकी सरकार का व्यवहार उसकी चिर परिचित विदेश नीति जैसा है। नियमों को मोड़ना, प्रतिद्वंद्वियों को धमकाना, बाधाएं पैदा करना और छल करना। यही उनका ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा)’ का तरीका है।”
उन्होंने कहा कि ईरान इस तरह के तौर-तरीकों को स्वीकार नहीं करता और वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ा रहेगा।
