भारी भरकम बिजली बिल को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ते बिजली बिल को लेकर रहवासियों ने पंचवटी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच कर जोरदार हंगामा किया.

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 1 अब्बास नगर में रहने वाले लोगों के घर पर इन दिनों भारी भरकम बिजली के बिल आ रहे हैं. जिससे परेशान होकर रहवासियों ने एकजुट होकर मामले की शिकायत अधिकारियों से की. पिछले कई दिनों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर क्षेत्र के पार्षद के साथ करीब 3 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया.

इस मौके पर स्थानीय पार्षद लक्ष्मण सिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं. जिनके पास पंखे और बल्ब के अलावा कोई भी इलेक्ट्रिक साधन चलाने के लिए नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इन परिवार के लोगों के बिजली के बिल पहले 300 से 500 रूपए तक आते थे. पिछले कुछ महीनों से यह बिल 4 हजार से लेकर 8 हजार रूपए तक आ रहे हैं. इसके साथ ही कई लोगों के बिजली के बिल 80 हजार रूपए तक आ रहे हैं. पार्षद ने इस मामले में संबंधित अधिकारी से चर्चा की. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी.

 

Next Post

महिला का अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म, बच्चे का इलाज कराने आई थी पीडि़ता

Wed Jun 18 , 2025
जबलपुर: सिवनी के लखनादौन से जबलपुर बच्चे का इलाज कराने सास के साथ जबलपुर आई महिला का परिचित ने फोरव्हीलर से अपहरण कर लिया और गौर स्थित एक मकान में ले गया जहां बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और थाने […]

You May Like