कोलकाता, 24 अप्रैल, 2025: भारत के सबसे बड़े और सबसे विश्वसनीय सौर पीवी मॉड्यूल निर्माताओं में से एक, विक्रम सोलर लिमिटेड को महाराष्ट्र सरकार की पहल, महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने घोषणा की है कि, उसे महाजेनको की 150 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। यह रणनीतिक ऑर्डर कंपनी के परियोजना पोर्टफोलियो में उच्च क्षमता वाले सौर मॉड्यूल भी शामील हो गये है। यह ऑर्डर भारत की अनुमोदित मॉडल और निर्माता सूची (एएलएमएम) में अग्रणी कंपनियों में से एक के रूप में कोलकाता मुख्यालय वाली विक्रम सोलर की स्थिति को और मजबूत करता है।
कंपनी 150 मेगावाट क्षमता वाले उन्नत एन-टाइप मॉड्यूल की आपूर्ति करेगी। ये मॉड्यूल अपने उच्च प्रदर्शन और ऊर्जा उत्पादन के लिए जाने जाते हैं। ये मॉड्यूल मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना (एमएसकेवीवाई) परियोजना 2.0 के तहत महाराष्ट्र राज्य के जलगांव और सोलापुर जिलों में महाजेनको परियोजनाओं को प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, इस ऑर्डर के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह मॉड्यूल वितरित किए जाएंगे। इस परियोजना के कार्यान्वयन से महाराष्ट्र की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी। यह भी आशा है कि, इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा पर्यावरणीय स्थिरता को और बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विक्रम सोलर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री ज्ञानेश चौधरी ने कहा, “हमें यह ऑर्डर पाकर बहुत गर्व है। हमने उच्च प्रदर्शन वाले सौर विकल्पों के साथ हरित भारत को सशक्त बनाने के अपने मिशन में एक और कदम आगे बढ़ाया है। विक्रम सोलर में यह भरोसा गुणवत्ता, नवाचार और स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। जैसे-जैसे हम महाराष्ट्र जैसे प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहे हैं, हमारा ध्यान अपने साझेदारों और समुदायों को मूल्य और उत्कृष्टता प्रदान करने पर बना हुआ है। हम महाराष्ट्र को नवीकरणीय ऊर्जा के लिए तेजी से बढ़ते तथा उच्च संभावना वाले बाजार के रूप में देखते हैं। हम महाराष्ट्र में नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को लेकर बहुत आशावादी हैं।”
