नागपुर में चोटिल हुआ भारत का स्टार ऑलराउंडर, अगले मैच खेलने पर सस्पेंस

भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल मैच के दौरान चोटिल हो गए। गेंद लगने से उनकी उंगली में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अक्षर की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी।

अक्षर को यह चोट न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान लगी। ओवर की एक गेंद पर डेरिल मिचेल ने शॉट खेला, जिसे रोकने की कोशिश में अक्षर के बाएं हाथ की उंगली पर गेंद जा लगी। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहते नजर आए और कैमरों में उनकी तकलीफ साफ दिखाई दी।

गेंद काफी तेज होने के कारण अक्षर की उंगली से खून निकलने लगा। तुरंत फीजियो मैदान पर आए और प्राथमिक उपचार के बाद अक्षर को मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16वां ओवर पूरा कराने के लिए अभिषेक शर्मा को गेंद सौंपी। अक्षर के मैदान से बाहर जाने से भारतीय टीम की रणनीति पर भी असर पड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टेंशन

अक्षर पटेल की चोट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अक्षर वर्ल्ड कप स्क्वॉड का अहम हिस्सा हैं और उनकी फिटनेस टीम संतुलन के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। अब सबकी नजर उनकी चोट की गंभीरता पर टिकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है और 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होना है। ऐसे में अक्षर की जल्दी रिकवरी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगी।

Next Post

ICC के अल्टीमेटम पर BCB चीफ का बड़बोला बयान, कहा- भारत में नहीं खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप

Thu Jan 22 , 2026
BCB अध्यक्ष बुलबुल का रुख साफ: भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलना चाहते। खिलाड़ी राय के बावजूद श्रीलंका में मैच कराने की कोशिश और ICC से चमत्कार की उम्मीद। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) के अल्टीमेटम के बावजूद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने स्पष्ट […]

You May Like