
ग्वालियर। सड़क सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 चालकों की कारें जब्त कर ली गईं।
*150 वाहनों की चेकिंग,50 हजार का जुर्माना*
शहर के गोला का मंदिर, 7 नंबर चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड और मंडेर की माता चौराहे पर करीब 150 वाहनों को रोककर चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों और नशा न करने की हिदायत दी गई। नशे की हालत में पाए गए 5 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा कुल 50,000 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाएं और खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
