6 लाख रुपये कीमती 2200 लीटर डीजल सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त 

* आवश्यक एवं ज्वलनशील वस्तुओ की कालाबाजारी पर पिपरांव पुलिस ने की कार्यवाही

 

नवभारत न्यूज

बघवार 15 जनवरी।आवश्यक एवं ज्वलनशील वस्तुओ की कालाबाजारी पर कार्यवाही करते हुये चौकी पिपराव पुलिस ने 6 लाख रुपये कीमती 2200 लीटर डीज़ल सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपराव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा ने आवश्यक एवं ज्वलनशील वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 2200 लीटर डीज़ल एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कुल कीमती 6 लाख रूपये जप्त किए। पुलिस के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2025 को चौकी प्रभारी पिपराव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा को मुखबिर सूचना मिली कि सीधी तरफ से एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 53जीए 2546 अवैध रुप से ड्रमो में डीजल रखे हुये पिपरांव तरफ आ रही है। चौकी प्रभारी पिपराव द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके मार्गदर्शन में स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखविर के बताएं अनुसार रवाना होकर ग्राम धौहरा पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी कि गई जो कुछ देर पश्चात एक सफेद रंग कि पिकअप वाहन के एमपी 53जीए 2546 पिपरांव तरफ आती दिखी जिसे धौहरा पुल के पास रोका जाकर पिकअप को चेक किया। पिकअप मे आगे पिकअप चालक के साथ एक और व्यक्ति बैठा पाया गया। पिकअप चालक का नाम पूछने पर अपना नाम भैयालाल साकेत पिता शिवलाल साकेत उम्म्र 30 साल निवासी कपुरी थाना चुरहट जिला सीधी का रहने वाला बताया। साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रामविश्वास कुशवाहा पिता प्रहलाद कुशावाहा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम झिन्ना थाना ताला जिला मैहर का होना बताया। पिकअप वाहन को पीछे चेक करने पर ट्राली मे 11 नग प्लास्टिक के ड्रम रखे पाये गये ।प्रत्येक ड्रम को खोलकर चेक किया जो प्रत्येक ड्रम मे 200 लीटर डीजल फुल भरे हुये कुल 2200 लीटर डीजल होना पाया गया। उक्त पिकअप चालक भैयालाल साकेत व रामविश्वास कुशवाहा से उक्त डीजल रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात चाहे गये। उपरोक्त दोनो द्वारा कोई वैध कागजात न होना बताया गया ।साथ ही उक्त दोनो के द्वारा पिकअप वाहन मे अत्यन्त ज्वलनशील पदार्थ डीजल को लापरवाही पूर्वक बिना सुरक्षा इंतजाम के परिवहन करना पाया गया है। मौके पर समक्ष गवाहान के कुल 2200 लीटर डीजल कुल 11 ड्रम मे कीमती 204864 एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती चार लाख रुपए कुल कीमती 6 लाख 4 हजार 864 रुपये जप्त किया गया। आरोपीगण भैयालाल साकेत व रामविश्वास कुशवाहा का यह कृत्य म.प्र. उच्च वेग डीजल पेट्रोल परिवहन वितरण विक्रय नियंत्रण आदेश एवं पैट्रोलियम नियम का उल्लंघन करने करते पाये जाने पर धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी पिपराव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा, सउनि ओम प्रकाश गौतम, आरक्षक लक्ष्मीकांत पाण्डेय एवं सचिन कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।

Next Post

दिल्ली का सामाजिक सौहार्द, सुरक्षा, वातावरण बिगाड़ रही है आप: सचदेवा

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (वार्ता) पर दिल्ली का सामाजिक सौहार्द, सुरक्षा और वातावरण बिगाड़ने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आप के अनेक रूप हैं और उनमें से एक […]

You May Like

मनोरंजन